Posts

Showing posts from February, 2021

Spherical Mirror -(गोलीय दर्पण) Structures - Types - Definitions- Full Notes - In Hindi

Image
गोलीय दर्पण (Spherical Mirror ) कोई चिकना पृष्ठ , जिस पर कलई करके परावर्तक बना दिया गया हो , दर्पण कहलाता है |   वे दर्पण , जो काँच के खोखले गोले के कटे भाग होते हैं , गोलीय दर्पण कहलाता है | इसके एक तल पर पारे अथवा चाँदी की कलई करके उसके ऊपर लोहे के लाल ऑक्साइड का पेंट किया जाता है | दूसरा तल परावर्तक तल होता है | गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं – 1. अवतल तथा 2. उत्तल दर्पण 1.    अवतल दर्पण(Concave Mirror) – वे गोलीय दर्पण , जिनमें उभरे तल पर कलई होती है तथा परावर्तन दबे हुए तल से होता है , अवतल दर्पण कहलाता है | 2.      उत्तल दर्पण(Convex Mirror ) – वे गोलीय दर्पण , जिनमें दबे हुए तल पर कलई होती है तथा परावर्तन उभरी सतह से होता है , उत्तल दर्पण कहलाता है | गोलीय दर्पणों से सम्बन्धित परिभाषाएँ (Definitions Regarding Spherical Mirrors) 1.    वक्रता - केन्द्र (Centre of Curvature) - गोलीय दर्पण काँच के जिस गोले का भाग होता है , उस गोले के केन्द्र को गोलीय दर्पण का वक्रता केन्द्र कहते हैं | इसे C से प्रदर्शित किया जाता है | अवतल दर्पण में परावर्तक तल की ओर एवं उत्तल द