Posts

Showing posts from December, 2020

Light | Introductions | Definitions | Characteristics | Refractions of Light-प्रकाश

Image
\ प्रकाश   ( Light ) प्रकाश उर्जा का एक रूप है जिसकी सहायता से हमें वस्तुएँ दिखाई देती हैं | विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक एवं कृत्रिम स्रोत प्रकाश उत्पन्न करते हैं |प्रकाश हमारें आँखों को संवेदित करता है जिसकी सहायता से वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई देती है | प्रकाश एक प्रकार की विकिरण – ऊर्जा है जो विद्दुतचुम्बकीय   तरंगों के रूप में चलता है जिसकी तरंगदैर्घ्य 3900 Å - 7800 Å [1 Å (ऐंग्स्ट्रॉम) =10 -10 m]तक होती है | निर्वात में प्रकाश की चाल 3 × 10 8 m/s होती है , जबकि पदार्थिक माध्यमों में इससे कुछ कम होती है | प्रदीप्त व अप्रदीप्त वस्तुएँ (Luminous and Non-liminous Bodies ) वे वस्तुएँ जो स्वयं प्रकाश उत्पन्न करती है , प्रदीप्त वस्तुएँ कहलाती हैं |  जैसे – सूर्य , तारें , वैद्दुत बल्ब , मोमबत्ती आदि | वे वस्तुएँ जो स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करती है , अप्रदीप्त वस्तुएँ कहलाती हैं |    जैसे – मेज , कुर्सी , दीवारें , चन्द्रमा आदि | प्रकाश के गुण (Properties of Light)    1. प्रकाश के कारण हम वस्तुओं को देखते हैं , लेकिन प्रकाश स्वयं दिखाई नहीं देता | 2.    प्रकाश वैद्दुत –चुम्बकी