Posts

Electricity - Basic Notes Class 10th CBSE

Image
 

Image Formation by Spherical Mirrors - (Concave & Convex Mirror) in HINDI

Image
प्रिय पाठकों ! आज हम प्रकश के अध्याय में गोलीय दर्पणों के द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना उनके स्थिति के आधार पर जानेंगे | दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब की स्थितियाँ अलग अलग वस्तु के दर्पण से दूरी पर निर्भर करता है | आईये हम इसको विस्तार पूर्वक जानने की कोशिश करते हैं -  गोलीय दर्पणों में प्रतिबिम्बों का बनना (Formation of Image in Spherical Mirrors) (A) अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना  ( Formation of Image by Concave Mirror ) जैसा कि हम पिछले  ही  पोस्ट में पढ़े हैं कि अवतल दर्पण में उभरे हुए तल पर कलई की जाती है जबकि दबे हुए तल से प्रकाश का परावर्तन होता है | अवतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब की स्थिति , आकार व प्रकृति दर्पण से वस्तु की दुरी पर निर्भर करती है जिनकी  व्याख्या  इस प्रकार है – (1)   वस्तु अनन्त दुरी पर स्थित हो –   यदि कोई वस्तु अवतल दर्पण के सामने अनन्त दुरी पर रखा जाता  हैं तो उसका प्रतिबिम्ब चित्र के अनुसार निम्न स्थिति में बनता है | चित्र में ,   कोई वस्तु AB अनन्त दुरी पर स्थित हो तो उससे चलने वाली किरणें परस्पर समान्तर होती हैं  | उनमें से एक किरण जो फोकस F से हो

Spherical Mirror -(गोलीय दर्पण) Structures - Types - Definitions- Full Notes - In Hindi

Image
गोलीय दर्पण (Spherical Mirror ) कोई चिकना पृष्ठ , जिस पर कलई करके परावर्तक बना दिया गया हो , दर्पण कहलाता है |   वे दर्पण , जो काँच के खोखले गोले के कटे भाग होते हैं , गोलीय दर्पण कहलाता है | इसके एक तल पर पारे अथवा चाँदी की कलई करके उसके ऊपर लोहे के लाल ऑक्साइड का पेंट किया जाता है | दूसरा तल परावर्तक तल होता है | गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं – 1. अवतल तथा 2. उत्तल दर्पण 1.    अवतल दर्पण(Concave Mirror) – वे गोलीय दर्पण , जिनमें उभरे तल पर कलई होती है तथा परावर्तन दबे हुए तल से होता है , अवतल दर्पण कहलाता है | 2.      उत्तल दर्पण(Convex Mirror ) – वे गोलीय दर्पण , जिनमें दबे हुए तल पर कलई होती है तथा परावर्तन उभरी सतह से होता है , उत्तल दर्पण कहलाता है | गोलीय दर्पणों से सम्बन्धित परिभाषाएँ (Definitions Regarding Spherical Mirrors) 1.    वक्रता - केन्द्र (Centre of Curvature) - गोलीय दर्पण काँच के जिस गोले का भाग होता है , उस गोले के केन्द्र को गोलीय दर्पण का वक्रता केन्द्र कहते हैं | इसे C से प्रदर्शित किया जाता है | अवतल दर्पण में परावर्तक तल की ओर एवं उत्तल द