विमा किसे कहते है ,विमीय सूत्र

                                                                                                                      

vphysicsworld.blogspot.com

विमा

         "किसी भौतिक राशि की विमायें वे घातें होती हैं जिन्हें राशि को व्यक्त करने के लिए मूल राशियों पर लगाए जाते हैं |" विमा प्रदर्शित करने के लिए गुरु कोष्ठक ‘[ ]’का प्रयोग किया जाता है | सभी भौतिक राशियों की विमाएं लम्बाई के लिए [L],द्रव्यमान के लिए [M],समय के लिए [T] तथा ताप के लिए [ө] के पदों में व्यक्त किया जाता है |

विमीय सूत्र 

 "किसी भौतिक राशि का विमीय सूत्र वह व्यंजक है ,जो यह प्रदर्शित करता है कि किसी भौतिक राशि में किस मूल राशि की कितनी विमायें हैं |"

                                                                  या

 "किसी भैतिक व्युत्पन्न राशि का विमीय सूत्र वह व्यंजक है जिससे यह ज्ञात होता है कि उस व्युत्पन्न राशि में कौन -कौन सी मूल राशियाँ किस-किस प्रकार शामिल हैं |"

उदाहरणक्षेत्रफल =लम्बाई X चौड़ाई | अतः क्षेत्रफल का विमीय सूत्र=[L][L]=[L]²=[L²]अथवा[M⁰L²T⁰]|इसी प्रकार अन्य राशियों की विमायें ज्ञात कर  सकते है |

विमीय समीकरण -

"विमीय समीकरण वह समीकरण है जिसमें किसी भौतिक राशि को मूल राशियों और उनकी विमाओं के पदों में व्यक्त किया जाता है |"

विभिन्न भौतिक राशियों के विमीय सूत्र-

.....................................................................

विमाओं के उपयोग

विमाओं के निम्न उपयोग हैं-
1.एक पद्धति के मात्रकों को दुसरे पद्धति के मात्रकों में बदलने में|          
2.समीकरणों की विमीय संगती की जाँच करने में |                                                                                         3.विभिन्न भौतिक राशियों के मध्य सम्बन्ध व्युत्पन्न करने में |


विमाओं की सीमाएं

 इसकी निम्न सीमाएं हैं :
1.    इसकी सहायता से किसी सूत्र में उपस्थित विमाहीन  नियतांक का मान ज्ञात नहीं हो सकता है |
2.    यदि कोई भौतिक राशि तीन से अधिक राशियों पर निर्भर करती है तो उनके बीच इस रीति की सहायता से सम्बन्ध स्थापित नहीं किया जा सकता |
3.    इसकी सहायता से त्रिकोणमितीय(sinө,cosө,......),चरघातांकी तथा लघुगणकीय(logx) इत्यादि पद वाले समीकरणों का विश्लेषण नहीं किया जा सकता है |                                     

 

 

 

 

Thanks for visit here.Share  to your freinds and give  feedback. 

                     

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Effective Board Exam Preparation Tips and Strategies | #ExamSuccessTips2024

CBSE Class IX syllabus 2024-25 : A roadmap for both students and teachers