What is science?- Definitions,Branches

 दोस्तों, आज हम विज्ञान के बारे में तथा उसके प्रमुख शाखाओ के बारें में विस्तृत अध्ययन करेंगे | हमें आशा है कि यह लेख आप सभी लोगो को पसंद आएगा ,तो चलिए शुरू करते हैं विज्ञान  से -

विज्ञान (Science) --

परिभाषा--- विज्ञान शब्द का सन्धि - विच्छेद- वि +ज्ञान, जिसका अर्थ "विशेष ज्ञान" है| संस्कृत भाषा का शब्द 'विज्ञान' तथा अरबी भाषा का शब्द 'इल्म', जिसका तात्पर्य ज्ञान से है|विज्ञान को अंग्रेज़ी भाषा में साइंस (Science) कहते हैं जिसकी उत्पति लैटिन भाषा के "Scientia" शब्द से हुई है जिसका अर्थ "Knowledge" है| 
"किसी भी विषय के सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं|"  या 
"क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से उपार्जित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं|"

अल्बर्ट आइंस्टाइन के अनुसार-

"संसार के विषय में सबसे अधिक अबोध्य तथ्य यह है कि यह बोधगम्य है|"

बर्ट्रेण्ट रसैल के अनुसार 

"हम अत्यन्त कम जानते फिर भी आश्चर्य है कि हम इतना अधिक जानते हैं तथा उससे भी अधिक आश्चर्य की बात है कि इतना (विज्ञान का) कम ज्ञान भी हमें इतनी अधिक शक्ति प्रदान कर सकता है|"

विज्ञान के प्रभाग (Divisions of Science) 

विज्ञान के अध्ययन को प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science) तथा सामाजिक विज्ञान (Social Science) में बाँटा जा सकता है| सामाजिक विज्ञान के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र आदि विषय आते हैं | गणित अवधि एवं सांख्यिकी के विषय अमूर्त विज्ञान के अन्तर्गत आते हैं|
प्राकृतिक विज्ञान को दो भागों में बाँटा गया है :- 
1-भौतिक विज्ञान (Physical Science) 
2-जीव विज्ञान या जैविकी ( Biology or Life Sciences)  

1- भौतिक विज्ञान (Physical Science)

 इसके अन्तर्गत प्रकृति के निर्जीव पदार्थों एवं वस्तुओं के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करते हैं |भौतिक विज्ञान के अन्तर्गत भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), खगोल विज्ञान (Astronomy), मौसम विज्ञान (Metrological), इत्यादि विषयों का अध्ययन किया जाता हैं | या 
प्राकृतिक विज्ञानों की श्रेणी का एक मूल विषय भौतिकी है | भौतिकी को अंग्रेज़ी में Physics कहते हैं जो ग्रीक भाषा के एकशब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है "प्रकृति" |
"भौतिकी प्राकृतिक विज्ञान की वह शाखा है जिसमें द्रव्य (Matter) तथा ऊर्जा (Energy) और उसकी परस्पर क्रियाओं का अध्ययन होता है|"  

2-  जीव-विज्ञान (Biology) 

विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवधारियों अथवा जीवों से संबंधित सभी शारीरिक एवं क्रियात्मक पहलुओं का अध्ययन किया जाता है जीव विज्ञान कहलाता है |

वैज्ञानिक विधि (Scientific Method)
किसी भी विषय का वास्तविक और दीर्घकालिक ज्ञान सुनियोजित प्रक्रिया के माध्यम से होता है |अतः इस प्रक्रिया के लिए विज्ञान निम्न चरणों का प्रयोग करते हैं - 
1-प्रेक्षण  या अवलोकन (Observation)
2-समस्या की पहचान (Identification of Problem)
3-परिकल्पना का निर्माण (Framing of Hypothesis)
4-परिकल्पना का परीक्षण (Testing of Hypothesis)
5-सिद्धांत का निर्माण (Theorising)
*प्रयोग असफल होने पर उसके कारणों का विश्लेषण किया जाता है और प्रयोग को दोहराया जाता है तथा अन्त में
6-सिद्धांतो में परिवर्तन (Changes in Theories)
—––––………………… ––––––


भौतिक विज्ञान की शाखाएँ( Branches of Physical Science) 

भौतिकी  को मुख्य रूप से दो भागो में विभाजित किया जा सकता है ---
1. चिरसम्मत भौतिकी(Classical Physics)    2. आधुनिक भौतिकी(Modern Physics) 

 
Science 

1.चिरसम्मत भौतिकी (Classical Physics)--

1900 ई० से  पूर्व जो भौतिक ज्ञान अर्जित किया गया था और तत्सम्बन्धी जो नियम तथा सिद्धांत प्रतिपादित किये गये थे ,उनका समावेश चिरसम्मत भौतिकी  में किया गया | उस समय के विचारधारा के प्रेरणाश्रोत  गैलीलियो (1534-1642ई०) तथा न्यूटन (1642-1727ई०) थे | इसकी प्रमुख उपशाखाएँ यांत्रिकी ,ध्वनिकी ,ऊष्मागतिकी ,विद्दुतचुम्बकत्व  और प्रकाशिकी है -- 

(A). यांत्रिकी (Mechanics)-- 

भौतिक विज्ञान की इस शाखा में पदार्थ के गुणों तथा प्रकाश की अपेक्षा निम्न चाल से चलने वाली वस्तुओं की गति का अध्ययन किया जाता है | 

(B). ध्वनिक(Acoustic)--

 भौतिक विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत तरंग गति एवं ध्वनि का उत्पादन तथा संचरण का अध्ययन किया जाता है| 

(C). ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)--

इस शाखा के अन्तर्गत ऊष्मा की प्रकृति ,संचरण एवं उसके कार्य में परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है |

(D). प्रकाशिकी (Optics)- 

भौतिक विज्ञान की इस शाखा में प्रकाश तथा उसके उत्पादन , संचरण एवं संसूचन  से संबंधित सभी घटनाओं का अधययन किया जाता  है | प्रकाश में घटित होने वाली घटनाएँ परावर्तन , अपवर्तन ,व्यतिकरण , विवर्तन तथा ध्रुवण हैं | 

(E). विद्दुत-चुम्बकत्व (Electromagnetism)--

इस  शाखा में वैद्दुत चुम्बकत्व एवं वैद्दुतचुम्बकीय विकिरण एवं उनमे घटित  होने वाली घटनाओ का अध्ययन किया जाता है | 

2. आधुनिक भौतिकी(Modern Physics) --

सन 1900 ई ० के पश्चात् अनेक ऐसे तथ्य ज्ञात हुए, जिनको चिरसम्मत भौतिकी के ढाँचे में सम्मिलित करना कठिन है | अतः इन नए तथ्यों के अध्ययन करने और उनकी गुत्थियो को सुलझाने में भौतिकी की जिस शाखा की उत्पति हुई उसको आधुनिक भौतिकी कहते हैं | आधुनिक  भौतिकी का सीधा सम्बन्ध द्रव्यसंरचना से है | इसकी प्रमुख उपशाखाए इस प्रकार हैं--- 

(i). परमाणु और नाभिकीय भौतिकी (Atomic and Nuclear Physics)-- 
इस शाखा के अन्तर्गत परमाणु एवं नाभिक की संरचना और उसके कणों के की अन्योन्यक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है | 
(ii). क्वान्टम यान्त्रिकी(Quantum Mechanics) --
भौतिकी की यह विशेष प्रकार की यांत्रिकी है ,जिसमे  परमाणुओं ,अणुओं और नाभिकीय कणों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है | 
(iii). आपेक्षिकता का सिद्धांत(Theory of Relativity-
सन 1905 ई० में अल्बर्ट आइंस्टीन ने आपेक्षिकता का विशिष्ट सिद्धांत प्रतिपादित किया जिसमे उन नियमों का वर्णन है ,जो बहुत ही उच्च वेग से चलने वाली कणों की गति पर लागु होते हैं तथा कुछ वर्षों के पश्चात आपेक्षिकता का व्यापक सिद्धांत प्रतिपादित किया जिसमे गुरुत्वाकर्षण की व्याख्या की गई |
(iv). कास्मोलोजी और अन्तरिक्ष अन्वेषण (Cosmology and Space Exploration)-- 
भौतिकी की इस शाखा में विश्व की उत्पति ,संरचना एवं विभिन्न खगोलीय पिण्डो की गति का अध्ययन किया जाता है | अन्तरिक्ष अन्वेषण में मानव निर्मित या कृत्रिम उपग्रहों का प्रक्षेपण तथा उनसे प्राप्त सुचना का विश्लेषण व अध्ययन किया जाता है |
 
कृपया आप अपने सुझाव हमें email करके या comment box में दे सकते है |आपका सुझाव हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है |
Thanks for visit our blog . Follow our blog and share to your friends. Share your feedback.

Comments

Popular posts from this blog

Effective Board Exam Preparation Tips and Strategies | #ExamSuccessTips2024

CBSE Class IX syllabus 2024-25 : A roadmap for both students and teachers

विमा किसे कहते है ,विमीय सूत्र