Nobel Prize 2020

 Nobel Prize 2020: 

 सन् 2020 का भौतिकी ( फिजिक्स ) का नोबेल पुरस्कार ब्लैक होल  का रहस्य बताने वाले तीन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जायेगा |




'ब्लैक होल' का राज बताने वाले तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2020 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा करते हुए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि आधी पुरस्कार राशि रोजर पेनरोस  और शेष आधी संयुक्त रूप से रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज को दी जाएगी। नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वालों में एंड्रिया गेज महिला विज्ञानी हैं।


रोजर पेनरोस ने ब्लैक होल पर काम किया है | उनके अनुसार  ब्लैक होल  बनने का कारण सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत  का सीधा परिणाम है। वहीं रेनहार्ड और एंड्रिया ने बताया है कि एक अदृश्य और भारी वस्तु आकाशगंगा में स्थित तारों की कक्षाओं को नियंत्रित करती है। ब्लैक होल के बारे में इनका कहना है कि अभी सिर्फ सुपरमैसिव ब्लैक होल के बारे में ही उन्हें पता चला है। सुपरमैसिव ब्लैक होल का द्रव्यमान हमारे सूर्य की तुलना में चालीस लाख गुना अधिक है। वर्ष 2019 में वैज्ञानिकों को पहली बार किसी ब्लैक होल की ऑप्टिकल इमेज मिली थी।

आइंस्टीन ने 1915 के अपने सापेक्षकता के सिद्धांत में कहा था कि गुरुत्वाकार्षण के जरिये अंतरिक्ष और समय को प्रभावित किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने उस समय ब्लैक होल्स जैसी किसी चीज से इन्कार किया था। 1965 में पेनरोज ने एक शोध पत्र के माध्यम से साबित किया था कि ब्लैक होल्स वास्वत में बन सकते हैं।

एंड्रिया गेज फिजिक्स का नोबेल पानी वाली गेज चौथी महिला


गेज फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार पाने वाली चौथी महिला हैं। वर्ष 1903 में पहली बार मैरी क्यूरी को दिया गया था। इसके बाद 1963 में मारिया गोइपर्ट मेयर  , वर्ष 2018 में स्टि्रकलैंड को यह पुरस्कार मिला। पुरस्कार की घोषणा के बाद एंड्रिया ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इस पुरस्कार की घोषणा के बाद अन्य युवा महिलाएं इस क्षेत्र में आकर काम करेंगी। 

वैज्ञानिकों का परिचय

1965 में जन्मी  एंड्रिया गेज  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की रहने वाली हैं और लॉस एंजिलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं। 1952 में जन्में  जर्मनी निवासी रेनहार्ड जेनजेल अमेरिका स्थित मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं जबकि रोजर पेनरोज इंग्लैंड के हैं और वे आक्सफोर्ड यूनिवíसटी में प्रोफेसर हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Class 12th Physics Current Electricity notes for CBSE Board

Class 12th Handwritten Physics Notes - Magnetic Effect of Currents

History Of Physics - Definitions Theoryand their various types | Modern to classical |